शहर-राज्य

कंस वध के साथ कृष्ण विरोधी लोगों का भी पुतला कंस की तरह कूटा जाए- महेश पाठक 

मथुरा। कंस वध मेला के संदर्भ में हुई  प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए श्री माथुर चतुर्वेद परिषद एवं अखिल भारतीय चतुर्वेदी पुरोहित महासभा के मुख्य संरक्षक महेश पाठक ने कहा कि चार दिवसीय श्री कृष्ण महोत्सव (कंस वध मेला) का आयोजन बड़ी धूमधाम के साथ किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन भगवान श्री कृष्ण से जुड़ा हुआ है। जिस प्रकार श्री कृष्ण ने अत्याचारी कंस का वध किया था, उसी प्रकार यहाँ भी जो लोग भगवान श्री कृष्ण के विरोधी हैं, उनका भी इस मेले में लोगों से राय लेकर कोई न कोई समाधान किया जाएगा।

 17 तारीख को गोपाष्टमी, 18 को भजन संध्या, 19 को कंस वध मेला और 20 को भाग्य दीपदान का कार्यक्रम होगा।

परिषद के अध्यक्ष राजन पाठक ने कहा कि इस मेले को भव्य बनाने के लिए पूरी टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है और सभी अपनी जिम्मेदारियों को निभाएंगे तथा मेले को भव्य बनाएंगे।

इस अवसर पर प्रेस वार्ता में संरक्षक नवीन नागर, गिरधारी लाल पाठक, संरक्षक राकेश तिवारी एडवोकेट, उपाध्यक्ष योगेंद्र चतुर्वेदी, कमल चतुर्वेदी,आशीष चतुर्वेदी सी ए,श्रीकांत चतुर्वेदी दुबई, मुंबई शाखा के उपाध्यक्ष दिलीप चतुर्वेदी शशिकांत सीपु,अमन सरदार आदि मौजूद थे। संचालन महामंत्री संजय चतुर्वेदी ऐल्पाइन ने किया। इस अवसर पर मंत्री संजय चतुर्वेदी, हरदेव चतुर्वेदी, हप्पू, श्याम चतुर्वेदी, मंत्री नीरज चतुर्वेदी, गोपाल पाठक आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button