शहर-राज्य

साइबर फ्रॉड के मामले में ठगी गई 31,488 रुपये की धनराशि पीड़ित को वापस दिलाई

अनिल वशिष्ठ

मोदीनगर,(वेलकम इंडिया )।  पुलिस साइबर अपराधों पर लगातार कारवाई कर रही है। साइबर सेल थाना भोजपुर पुलिस टीम ने साइबर फ्रॉड के एक मामले में ठगी गई। कुल 31,488 रुपये की धनराशि पीड़ित को वापस दिलवाई गयी। पीड़ित युवक ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है। पुलिस के अनुसार,पीड़ित के साथ ऑनलाइन माध्यम से धोखाधड़ी की गई थी। जिसके बाद तत्काल शिकायत दर्ज कराई। साइबर सेल की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी जांच के आधार पर ठगी गई रकम को ट्रेस किया और संबंधित बैंक/प्लेटफॉर्म की मदद से पूरी राशि वापस कराई।पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना ओ टी पी,सी वी वी, बैंक डिटेल या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें।ऐसी जानकारी साझा करने से साइबर ठगी का खतरा बढ़ जाता है। भोजपुर थाना प्रभारी प्रताप बालियान ने लोगो से अपील करते हुए कहा सावधान रहें,सुरक्षित रहें। किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक से बचें और तुरंत साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में शिकायत करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button