शहर-राज्य

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक 

अनिल वशिष्ठ

मोदीनगर,(वेलकम इंडिया )। डॉ के एन मोदी साइंस एण्ड कॉमर्स कॉलेज मोदीनगर में सड़क सुरक्षा माह” एक नवंबर से तीस नवंबर 2026” मनाने के क्रम में यातायात निरीक्षक बृजेश कुमार यादव ने विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान छात्रो एवं एन सी सी कैडेटस को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करते हुए उन्हें अपनी तथा अपने परिजनों, संबंधियों एवं परिचितों की सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए यातायात के नियमों का अनुपालन  करने हेतु  प्रेरित किया।इसके उपरांत विद्यालय के एन सी सी कैडेट्स के द्वारा शासन के आदेशों के क्रम  में सड़क सुरक्षा जागरूकता माह (1 नवंबर से 30 नवंबर 2026) के अन्तर्गत  कॉलेज के प्रधानाचार्य  डा सतीश चंद अग्रवाल एवं 35 यू पी वाहिनी एन सी सी मोदीनगर के कमान अधिकारी कर्नल वी एन शुक्ला के निर्देशन में कॉलेज के एन सी सी अधिकारी प्रवीण जैनर एवं ले० राज़ीव जांगिड़ ने एन सी सी कैडेट्स एवं छात्रों  को यातायात संबंधित सूक्ष्म जानकारियों से अवगत कराते हुए  सभी को ट्रैफ़िक नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया । छात्रों एवं एन सी सी कैडेट्स को सड़क सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए एन सी सी अधिकारी प्रवीण जैनर ने सड़क के नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया तथा यातायात संबंधी जागरूकता शपथ दिलायी।इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता आर के सिंह,दिनेश कुमार,शरद कुमार बाजपेई, राजीव सिंह,कांस्टेबल विरेश दीक्षित, डी ओ सी (स्काउट) श्याम सिंह, रिंकू चौधरी (डीओसी गाइड गाजियाबाद),  जगदीश, एन सी सी कैडेट ध्रुव चौधरी  कैशव, शिवान्शु यादव, इशू तितोरियाँ , अनुज तोमर, शिवा के अतिरिक्त  विद्यालय के  समस्त स्टाफ़ का  सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button