वेद कथा में ईशभक्ति से परिपूर्ण भजनों का कार्यक्रम का आयोजन

अनिल वशिष्ठ
मोदीनगर,(वेलकम इंडिया )। आर्य समाज गोविन्दपुरी में ‘श्रावणी उपाकर्म’ के अवसर पर आयोजित वेद कथा के दूसरे दिन बिजनौर से पधारे पं मोहित शास्त्री के ईशभक्ति से परिपूर्ण भजनों का कार्यक्रम हुआ, तत्पश्चात सुल्तानपुर से पधारे स्वामी शुचिषद् मुनि जी का प्रवचन हुआ। स्वामीजी ने ईश्वर के अस्तित्व पर अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि ईश्वर कण-कण में विद्यमान है वह हमारे निकटतम है जो कुछ कार्य हो रहा है वह ईश्वर ही कर रहा है,. न कि हम और आप। उदाहरण देकर समाते हुए कहा कि हम साँस ले रहे है या आ रहा है, सोते समय हम साँस ले रहे हैं, यह सब ईश्वर ही कर रहा है। जैसे कोई भी कार्य बिना कर्ता के नहीं होता उसी प्रकार विशाल ब्रह्मांड को चलाने वाला ईश्वर ही है। इस अवसर पर प्रधान आर्य समाज, गोविंदपुरी मोदीनगर डॉ० दिनेश कुमार मलिक,आर्य समाज जी.टी. रोड रोड, मोदीनगर मोदीनगर के प्रधान डॉ पवन सिंघल, मन्त्री खेमराज , आनन्द त्यागी, सुनील कुमार भाटिया, राजेश योगीराज, दिव्य मलिक, स्त्री आर्य समाज की मंत्री श्रीमति अनीता , धनेश्वरी रामाजी तथा कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे । अन्त में मंत्री विश्वबंधु ने सबका आभार प्रकट किया।


