शहर-राज्य

वृंदावन स्थित चंद्रोदय मंदिर में पानीहाटी दही-चिउड़ा महोत्सव के अवसर पर नौकाविहार लीला में शामिल भक्त 

चंद्रोदय मंदिर में भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ पानीहाटी दही-चिउड़ा महोत्सव

मथुरा/वृंदावन। स्वामी भक्ति वेदांत मार्ग स्थित वृंदावन चंद्रोदय मंदिर में पानीहाटी दही-चिउड़ा महोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। महोत्सव में भगवान श्री राधा-वृंदावन चंद्र का विशेष श्रृंगार, छप्पन भोग, पालकी उत्सव एवं आमों से निर्मित आकर्षक विशेष कुंज श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। संध्या बेला में नित्यानंद प्रभु एवं गौरांग महाप्रभु का भव्य नौका विहार आयोजित किया गया। हरिनाम संकीर्तन, पुष्पवर्षा और दीपों की झिलमिलाहट के बीच भक्त भावविभोर दिखाई दिए। महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं को दही-चिउड़ा प्रसाद वितरित किया गया।

मंदिर अध्यक्ष चंचलापति दास ने कहा कि यह महोत्सव प्रेम, सेवा और भक्ति का संदेश देता है। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन लोगों को आध्यात्मिक चेतना से जोड़ने के साथ समाज में सद्भाव और संस्कारों को भी मजबूत करते हैं। देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने उत्सव में भाग लेकर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button