प्रमुख चौराहों पर जलजमाव से राहगीर परेशान
संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से जलजमाव की हालत बनी हुई है। जो कि राहगीरो सहित क्षेत्रवासियों की परेशानी का कारण बना हुआ है।
बीएमसीटी बस्ती- मेहदावल मार्ग पर स्थित बाघनगर, उसराशहीद, सेमरियावा, दुधारा, लोहरौली बाजार, खटियावा, पिपराबोरिंग आदि चौराहो पर जलनिकासी के लिए नाला निर्माण कार्य नहीं होने जलजमाव बना हुआ है। जो कि राहगीरो सहित क्षेत्रवासियों की परेशानी का कारण बना हुआ है। जानकारी व मांग के बाद भी सम्बंधित ज़िम्मेदार अनजान बने हुए हैं।
ग्रामीण मुनीर अहमद, अफ़ज़ाल अहमद, सैयद शफीकुर्रहमान, तनसीव अहमद रोमी, अतीक सिद्दीकी, मैनुद्दीन, मिस्बाहुदीन, एजाज अहमद अंसारी, अली अहमद, मोहम्मद आजम, अहमद जमाल अंसारी, गुड्डू विश्वकर्मा, डा. मुहम्मद खालिद, मौलाना मोहम्मद यूसुफ, फिरोज अहमद, प्रवेश कुमार पाण्डेय आदि ने प्रशासन से प्रमुख चौराहों पर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराये जाने की मांग किये हैं।



