शिक्षा

“विकसित भारत में युवाओं का योगदान” विषय पर हिंदी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

वेलकम इंडिया नितिन शर्मा

नूरपुर। गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल, नूरपुर में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास एवं वाक्-कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यालय में पाँचों हाउस सुभाष हाउस, गाँधी हाउस, टैगोर हाउस, भगत सिंह हाउस और तेज हाउस के बीच “विकसित भारत में युवाओं का योगदान” विषय पर हिंदी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। वक्ताओं ने अपने भाषणों में राष्ट्र निर्माण, शिक्षा, विज्ञान एवं तकनीक, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जिम्मेदारी तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं और उनके ज्ञान, परिश्रम, रचनात्मकता तथा सकारात्मक सोच से ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना साकार हो सकता है।

प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय विकास के प्रति जागरूक होने, अपने विचारों को स्पष्ट रूप से अभिव्यक्त करने तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम में प्रतिभागियों के भाषणों की विषय-वस्तु, प्रस्तुतीकरण, भाषा-शैली एवं आत्मविश्वास के आधार पर मूल्यांकन किया गया।

प्रथम स्थान पर सुखविंदर, सालिहा, ध्रुवी, कीर्तिका,मुकुल,रीत रहे। द्वितीय स्थान पर यथार्थ,मानवी,सत्यम,ईशप्रीत, अरीवा,जसप्रीत,रिया रहे। तृतीय स्थान पर फारिया, अभिनव, जीशान अली, दिव्यंका, अपूर्वा,शिवी रहे।
विशाल वर्मा, अनीता, नीतू आदि अध्यापको का प्रतियोगिता के संचालन में योगदान रहा।
विद्यालय के प्रबंधक मंदीप सिंह एवं प्रधानाचार्य अवनीश कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आज के युवा ही कल के भारत का भविष्य हैं। यदि युवा शिक्षा, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और नवाचार को अपने जीवन का आधार बनाएं, तो भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना रहा। प्रतियोगिता का समापन विद्यार्थियों को देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हुए किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button