शहर-राज्य

आभा सिंह ने ग्राम बास्टा, ग्राम असदेव व ग्राम खानपुर में रामलीला कार्यक्रमों का किया उद्घाटन

धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर ग्रामीणों से किया संवाद

वेलकम इंडिया नितिन शर्मा

चांदपुर। आभा सिंह ने ग्राम बास्टा ग्राम अजदेव व ग्राम खानपुर में आयोजित रामलीला कार्यक्रमों का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों को याद करते हुए कहा कि रामलीला हमारी भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

आभा सिंह ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, मर्यादा, त्याग और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। रामलीला जैसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और संस्कारों को बढ़ावा देने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं।

तीनों गांवों में ग्रामीणों और आयोजकों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर आभा सिंह ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और धार्मिक आयोजनों के महत्व पर चर्चा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button