शहर-राज्य

ग्राम ढडरा में राष्ट्रीय लोकदल की बैठक आयोजित, संगठन को मजबूत करने का किया आह्वान

वेलकम इंडिया संवाददाता

मेरठ। सिवाल खास विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ढडरा स्थित शिव मंदिर में राष्ट्रीय लोकदल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व प्रदेश महासचिव रणवीर दहिया रहे। बैठक की अध्यक्षता स्वामी धर्म दास ने की तथा संचालन रवि भारत चिकारा द्वारा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश महासचिव रणवीर दहिया ने कहा कि भारत रत्न स्व. चौधरी चरण सिंह  के सिद्धांतों एवं विचारों पर चलते हुए राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत करने का कार्य करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर रितिक शर्मा, राजबीर सैनपाल, ओमपाल, आदेश, राजेंद्र, लखमी कश्यप, बीरसैन, हरेंद्र, जयचंद, सतपाल, जयमोद, विनोद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button