*स्कूल चलो अभियान रैली से जागरूक हुआ धानापुर,शत-प्रतिशत नामांकन का लिया संकल्प*

संदीप तिवारी
*वाराणसी।* प्राथमिक विद्यालय धानापुर में बुधवार को स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से “सब पढ़ें, सब बढ़ें”, “आधी रोटी खाएंगे, स्कूल में पढ़ने जाएंगे”, “दिव्यांग जनों ने ठाना है, स्कूल हमें जाना है”, “शिक्षित दिव्यांग, सशक्त दिव्यांग” और “एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा” जैसे प्रेरणादायक नारों के जरिए ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जन-जागरूकता बढ़ाना, शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना तथा दिव्यांग बच्चों के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना रहा। इस दौरान गांव में घर-घर संपर्क अभियान भी चलाया गया, जिससे अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया जा सके।
कार्यक्रम में सोल्स आर्क संस्था ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापिका श्रीमती आंचल पटेल, सोल्स आर्क के जिला समन्वयक आशीष शुक्ला, फील्ड ऑफिसर सुरेंद्र और पियूष द्वारा किया गया।इस अवसर पर सहायक अध्यापक एवं अध्यापिकाओं में श्रीकांत सिंह, आशुतोष पाण्डेय, कल्पना, शैल कुमारी एवं रीता देवी की विशेष सहभागिता रही। सभी ने मिलकर शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अभिभावकों को जागरूक किया।



