शहर-राज्य

रेलवे यार्ड में 14 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका,  जांच तेज

मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र स्थित रेलवे यार्ड में सोमवार को एक 14 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। किशोरी के चेहरे और सिर पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस हत्या की आशंका के एंगल से मामले की जांच कर रही है।

सूचना मिलते ही हाईवे थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन देर शाम तक किशोरी की पहचान नहीं हो सकी थी।

मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। वहीं पुलिस रेलवे यार्ड और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी हुई है, ताकि घटना से जुड़े सुराग मिल सकें।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button