शहर-राज्य

रजिस्ट्री कार्यालय में अनियमितताओं के आरोप को लेकर किया धरना प्रदर्शन

वेलकम इंडिया संवाददाता

मोदीनगर। रजिस्ट्री कार्यालय में अनियमितताओं व आमजन को हो रही असुविधाओं के विरोध में बैनामा लेखकों व अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। वकीलों का आरोप था कि सात बजे तक रजिस्ट्री किये जाने के आदेशों के बावजूद कार्यालय में रजिस्ट्री के लिए सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है। बार एसोसिएशन के राजकुमार गुप्ता ने बताया कि रजिस्ट्री कार्यालय में बैनामा कराने वालों की भीड के चलते पिछले करीब 15 दिनों से पांच बजे के बाद भी रजिस्ट्री का काम किए जाने के आदेशों के बावजूद लोगों के बैनामे नहीं किये जा रहे है। बुधवार को रजिस्ट्री कार्यालय में अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए वकीलों ने रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर हंगामा करते हुए धरना शुरू कर दिया। उन्होंने रजिस्ट्री कार्यालय में व्याप्त अनियमितताओं व भ्रष्टाचार के विरोध में कार्यालय में कार्य न होने देने की चेतावनी दी। धरने के चलते गुरुवार को समस्त अधिवक्तागण न्यायिक कार्यों से विरत रहे। जिस कारण सभी न्यायालयों में न्यायिक कार्य नहीं हो सका। धरने पर बैठने वालों में अध्यक्ष चै जगबीर सिंह एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कुमार एडवोकेट, अजीत कुमार एडवोकेट, कोषाध्यक्ष देवेश कुमार भारद्वाज, अरूण कुमार शर्मा एडवोकेट, रणवीर सिंह बैंसला एडवोकेट, ड्डष्णपाल सिंह एडवोकेट, मीडिया प्रभारी राजकुमार चैधरी, राजकुमार गुप्ता, ताराचन्द गौतम, अजय शर्मा, सैहन्सरपाल सिंह, रामकुमार चैधरी एवं सचिव नकुल त्यागी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button