शहर-राज्य
मेरठ में कैंसर इलाज की बड़ी पहल — अब शहर में ही मिलेगी स्पेशलिस्ट ओपीडी सेवा

उज्जवल रस्तौगी वरिष्ठ पत्रकार
Max Super Speciality Hospital, Shalimar Bagh ने मेरठ के Lokpriya Hospital में मेडिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत कर दी है।
इस ओपीडी में कैंसर विशेषज्ञ Dr. Abhinav Narwariya हर गुरुवार सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक मरीजों को परामर्श देंगे और फॉलो-अप भी करेंगे।
डॉ. नरवरिया ने बताया कि कैंसर की शुरुआती पहचान और समय पर इलाज से मरीजों के ठीक होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। नई ओपीडी के जरिए अब मेरठ के मरीजों को एडवांस्ड ट्रीटमेंट, काउंसलिंग और बेहतर देखभाल स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगी।
इस सुविधा में कीमोथेरेपी, टार्गेटेड थेरेपी, इम्यूनोथेरेपी और पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट प्लान जैसी आधुनिक सेवाएं उपलब्ध रहेंगी, जिससे मरीजों की जीवन गुणवत्ता बेहतर बनाने पर भी फोकस रहेगा।



