शहर-राज्य
भैंसा गाड़ी को दौड़ाने के लिए पिस्टल दिखाकर धमकाने वाले चार युवक गिरफ्तार, थार गाड़ी सीज
वेलकम इंडिया | राजेंद्र सिंह वरिष्ठ पत्रकार
हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में भैंसा गाड़ी के आगे चल रही थार गाड़ी में सवार युवकों द्वारा पिस्टल निकालकर फायरिंग करने और भैंसा गाड़ी को दौड़ाने के लिए धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने वीडियो के आधार पर थार गाड़ी की पहचान कर उसे सीज कर दिया। वहीं थार गाड़ी में सवार चारों युवकों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक हापुड़ मधुबन कुमार ने भी आधिकारिक वक्तव्य जारी किया है।


