ग़ाज़ियाबाद

जर्मनी में फिजियोथेरेपिस्ट बनने का रास्ता बताएगा बी-2 भाषा ज्ञान, विद्यार्थियों को मिली विदेश में रोजगार की जानकारी 

गाजियाबाद। विदेश में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में रोजगार और उच्च शिक्षा की संभावनाओं को लेकर विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से आईटीएस फिजियोथेरेपी कॉलेज, मुरादनगर में बुधवार को विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। ‘जर्मनी में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में रोजगार के अवसर’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वहां नौकरी पाने की योग्यता, भाषा ज्ञान और चयन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। संस्थान के उपाध्यक्ष अर्पित चड्ढा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में स्पार्क ओवरसीज के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभय कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि जर्मनी में फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में काम करने के लिए संबंधित शैक्षणिक योग्यता के साथ जर्मन भाषा का ज्ञान भी आवश्यक है। इसके लिए बी-2 स्तर तक भाषा सीखने पर विशेष जोर दिया गया। अभय कुमार ने जर्मनी की कार्यप्रणाली, आवश्यक दस्तावेज, शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की मान्यता प्राप्त करने की प्रक्रिया और रोजगार हासिल करने के विभिन्न चरणों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने वहां मिलने वाले वेतन और अन्य सुविधाओं की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को विदेश में करियर बनाने की संभावनाओं से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि सही जानकारी, आवश्यक योग्यता और भाषा पर पकड़ के साथ विद्यार्थी विदेश में अपने लिए बेहतर अवसर तलाश सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने उपयोगी जानकारी साझा करने के लिए वक्ता का आभार जताया। साथ ही आयोजन के लिए संस्थान के उपाध्यक्ष अर्पित चड्ढा के निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button