शहर-राज्य

तहसीलदार महावन ने सचिन पवार ने कराई स्वगणना 

मथुरा/महावन। भारत की जनगणना–2027 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक संचालित ऑनलाइन स्व-गणना, सेल्फ एन्यूमरेशन अभियान के क्रम में महावन क्षेत्र के तहसीलदार सचिन पंवार ने बुधवार को स्वयं अपनी स्व-गणना कराकर अभियान में सहभागिता की तथा क्षेत्रवासियों के समक्ष जागरूकता और जिम्मेदार नागरिकता का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया।

उनकी स्व-गणना की प्रक्रिया फील्ड ट्रेनर करमवीर सिंह और योगेंद्र  द्वारा संपन्न कराई गई।

इस अवसर पर तहसीलदार सचिन पंवार ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की प्रक्रिया चलेगी। आम नागरिक घर बैठे ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे अपने परिवार की जानकारी। इस स्व-गणना के लिए आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in जारी किया गया है। उन्होंने स्व-गणना में अधिक से अधिक लोगों से स्वगणना करने का आवाहन किया।

तहसीलदार श्री पवार ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि प्रदेश के भविष्य की विकास योजनाओं का मजबूत आधार है। सटीक जनगणना से ही समाज के हर वर्ग तक योजनाओं का प्रभावी लाभ पहुँचाने और विकास की सही दिशा तय करने में मदद मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button