बीएसए कॉलेज में भारतीय ज्ञान परंपरा पर राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कार्यशाला आयोजित
-उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. योगेंद्र उपाध्याय ने एनईपी -2020 पर रखे विचार
– नशामुक्ति प्रतियोगिता के विजेताओं को मिलेंगे एक लाख रुपये तक के पुरस्कार
मथुरा। बीएसए कॉलेज महाविद्यालय के श्यामा चरण सभागार में भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. योगेंद्र उपाध्याय ने भारतीय ज्ञान परंपरा के महत्व के साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के क्रियान्वयन तथा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों पर विस्तार से अपने विचार रखे।
मंत्री डॉ. योगेंद्र उपाध्याय ने अपने संबोधन में नई शिक्षा नीति के उद्देश्यों, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के महत्व पर प्रकाश डाला।
मंत्री ने नशामुक्ति विषय पर प्रतियोगिता आयोजित करने की घोषणा के संबंध में बताया कि इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र या छात्रा को एक लाख रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 50 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
उन्होंने शिक्षकों से भी इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। मंत्री ने कहा कि प्रत्येक प्रोफेसर को अपनी कक्षा शुरू करने से पहले कम से कम एक मिनट तक छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने और नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के ऐसे छोटे-छोटे प्रयास विद्यार्थियों में सकारात्मक बदलाव लाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
संगोष्ठी का उद्देश्य भारतीय ज्ञान परंपरा की
राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कार्यशाला के माध्यम से भारतीय ज्ञान परंपरा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, उच्च शिक्षा में सुधार और नशामुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद एवं विचार-विमर्श का अवसर मिला।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी आगरा राजेश प्रकाश, बीएसए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा, डॉ. अनुज गर्ग, डॉ. एस.के. राय, डॉ. सतीश यादव, डॉ. रवीश शर्मा, डॉ. बी.के. गोस्वामी, डॉ. अशोक कुमार कौशिक, डॉ. यू.के. त्रिपाठी, डॉ. रुचि अग्रवाल, डॉ. पल्लवी सिंह, डॉ. टी.पी. सिंह, डॉ. देवेंद्र शर्मा, राकेश चंद्र चतुर्वेदी, डॉ. विवेक शर्मा, डॉ. नवीन ए. तथा पार्षद कुलदीप पाठक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



