डाइट में खेल प्रशिक्षण “स्पर्धा” शुरू
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, मथुरा में खेल आधारित प्रशिक्षण “स्पर्धा”शुरू
मथुरा। इस प्रशिक्षण का शुभारंभ वरिष्ठ प्रवक्ता और प्रशिक्षण प्रभारी जमुना प्रसाद सुमन ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण कर किया। उद्घाटन सत्र में उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल शिक्षक/शिक्षिका आत्मानुशासन का परिचायक है वो आपकी संख्या से दिखाई दे रहा है। जीवन में खेल भी एक विधा है जिसका फायदा आप खेल मैदान में जाकर उठा सकते हैं।इस प्रशिक्षण के सह प्रभारी हरेश सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा के शारीरिक शिक्षा के सौ शिक्षक/शिक्षिका प्रतिभाग कर रहे हैं। यह प्रशिक्षण तीन दिवसीय है।इसमें खेल से संबंधित कुल 18 सत्र होंगे। आज खेल एक समग्र दृष्टिकोण सभी के लिए खेल एवं खेल संस्कृति, खेलों का वर्गीकरण, खेल मैदान, संरचना, निर्माण और मापन, खेल प्रबंधन, आयोजन एवं निर्णय, खेल प्रशिक्षण एवं खेल तकनीकि और शारीरिक दक्षता का विकास (शक्ति, सहनशक्ति, लचीलापन, गति, समन्वय) ये सत्र क्रमशः सन्दर्भदाता प्रवक्ता हरेश सिंह, डॉक्टर पदम सिंह, रजत चौधरी, मनोज रावत ने लिए। अन्य दिनों के सत्र लेने वाले सन्दर्भदाता हैं। प्रवक्ता हरेश सिंह,डॉक्टर कुलविंदर बग्गा, डॉक्टर मंजू दलाल, डॉक्टर दलवीर सिंह, रजत, शिव दीक्षित, प्रवीण,नरेंद्र कुमार पाण्डेय, सीमा शर्मा, देशराज सिंह, सुमित मल्होत्रा, देवकांत शर्मा। इस प्रशिक्षण में डीएलएड प्रशिक्षु अखिल कुमार, महेंद्र सिंह, अभय कुमार, करिश्मा शर्मा, कनिष्का, प्रिन्सी, सोनिया ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया।



