जिला निर्वाचन अधिकारी की देख-रेख में गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को सकुशल संपन्न कराने हेतु पोलिंग पार्टियां हुई रवाना

डीएम द्वारा पोलिंग पार्टियों की रवानगी व्यवस्था का निरीक्षण कर लिया गया जायजा
दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को जनपद के 07 मतदान केंद्रों पर कुल 1540 मतदाता करेंगे मतदान
संतकबीरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अनुज मलिक द्वारा गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र (विधान परिषद) के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 हेतु निर्वाचन प्रक्रिया/मतदान को सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से संपन्न कराये जाने हेतु विकास भवन परिसर के डीपीआरसी हाल से पोलिंग पार्टी रवाना स्थल का निरीक्षण किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदान केंद्र के अनुसार पोलिंग पार्टियों की रवानगी का जायजा लिया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सत्य प्रकाश व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
मा0 निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र (विधान परिषद) के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 का मतदान दिनांक 23.10.2026 को प्रातः 08:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक नियत है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित करते हुए कहा कि आप सब अपने-अपने जोन एवं सेक्टर में भ्रमणशील रहकर निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न करायेगें।
उल्लेखनीय है कि गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 हेतु जनपद संत कबीर नगर में कुल 07 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं और मतदाताओं की कुल संख्या 1540 है। बनाए गए मतदान केंद्र 194-क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन सांथा, 195-क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन मेहदावल, 196-क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन सेमरियावां,197-क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन बघौली, 198-क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन खलीलाबाद, 199-क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन नाथनगर व 200-क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन हैंसर बाजार को मतदान केंद्र बनाया गया है।




