शहर-राज्य

शिक्षक संकुल बैठक में निपुण भारत, डिजिटल शिक्षण और स्वच्छता प्रबंधन पर हुआ मंथन

सेमरियावां की 12 न्याय पंचायतों में एजेंडा के अनुरूप संपन्न हुई बैठकें, विद्यालयों में प्रभावी शिक्षण और सामुदायिक सहभागिता पर जोर

संतकबीरनगर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर बुधवार को विकास खंड सेमरियावां की सभी 12 न्याय पंचायतों में शिक्षक संकुल की मासिक बैठकें संपन्न हुईं। खंड शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में आयोजित बैठकों में निर्धारित एजेंडे के अनुसार शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार, बच्चों की नियमित उपस्थिति, डिजिटल संसाधनों के प्रभावी उपयोग, सामुदायिक सहभागिता और स्वच्छता प्रबंधन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।

प्रभावी शिक्षण और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर

न्याय पंचायत सेमरियावां में आयोजित बैठक में नोडल संकुल शिक्षक जफीर अली ने शिक्षकों को निर्धारित एजेंडे की विस्तार से जानकारी देते हुए कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावी, रुचिकर और परिणामोन्मुख बनाने पर जोर दिया। उन्होंने क्रियाशील बालवाटिका के संचालन, कैचअप रणनीति के माध्यम से बच्चों की शैक्षिक दक्षताओं में सुधार तथा डिजिटल संसाधनों के उपयोग से शिक्षण को आकर्षक बनाने पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि बच्चों में आलोचनात्मक सोच, मौलिक चिंतन और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने के लिए गतिविधि आधारित शिक्षण, समूह कार्य और संवादात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देना आवश्यक है। साथ ही बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास करने तथा विद्यालयों में अभिभावकों और समुदाय की सहभागिता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

UDISE+ पोर्टल पर सही आंकड़ों के अद्यतन की जानकारी

बैठक में UDISE+ पोर्टल पर विद्यालय, विद्यार्थी एवं शिक्षक प्रोफाइल से संबंधित आंकड़ों को सही और अद्यतन रखने के महत्व पर भी चर्चा की गई। शिक्षकों को निर्देशित किया गया कि पोर्टल पर उपलब्ध सूचनाओं की शुद्धता सुनिश्चित करें, ताकि विद्यालयों से संबंधित आवश्यक आंकड़े समय पर और प्रमाणिक रूप से उपलब्ध हो सकें।

स्पेशल कैंपेन 6.0 के तहत कचरा प्रबंधन पर जागरूकता

बैठक के दौरान स्पेशल कैंपेन 6.0 के अंतर्गत कचरा एवं ई-कचरा प्रबंधन के प्रति बच्चों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया। जफीर अली ने बताया कि बच्चों को सूखा, गीला, सैनिटरी एवं घरेलू खतरनाक कचरे के लिए निर्धारित डस्टबिन का सही उपयोग व्यवहारिक गतिविधियों के माध्यम से सिखाया जाए। उन्होंने विद्यालय परिसर को स्वच्छ रखने तथा बच्चों में स्वच्छता की आदत विकसित करने के लिए नियमित प्रयास करने की अपील की।

इसके साथ ही 28 अक्टूबर 2026 को प्रातःकालीन सभा में विशेष प्रश्नोत्तरी आयोजित करने की जानकारी दी गई। इसके माध्यम से बच्चों को कचरा प्रबंधन, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।

विद्यालयों को सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया

बैठक में शिक्षकों से निर्धारित गतिविधियों को विद्यालय स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने, बच्चों की सीखने की उपलब्धियों में सुधार लाने तथा विद्यालय और समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की अपील की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य शिक्षक संकुल के माध्यम से शैक्षिक गतिविधियों की समीक्षा करना, शिक्षकों के बीच बेहतर कार्ययोजनाओं का आदान-प्रदान करना और निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सामूहिक प्रयासों को मजबूत बनाना रहा।

शिक्षक संकुल सेमरियावां ,बाघनगर, ऊसरा शहीद, कानपारा,दुधारा , तिलजा,बजहरा ,परसा की बैठक सम्पन्न हुई।जिसमें अब्दुर्रहीम,मनोज कुमार,फूल चंद,आशीष कुमार गौतम,राजमुनी,कृष्ण राव,सूचित कुमार जायसवाल,सुहेल अहमद,अब्दुर्रहमान,

मुबारक हुसैन,जर्रार अहमद,अवधेश कुमार,खुर्शीद जहां,ज्ञान चंद,तनवीर फातमा आदि मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button