शहर-राज्य

थाना गोवर्धन पुलिस ने तमंचा और कारतूस सहित युवक को किया गिरफ्तार

मथुरा/गोवर्धन। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गोवर्धन पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा रविवार की रात  बृज वसुंधरा कट के समीप से आरोपी को दबोच लिया। चेकिंग  दौरान पुलिस ने गांव आन्यौर निवासी भीम सैन उर्फ भीमो पुत्र दिगंबर निवासी आन्यौर, थाना गोवर्धन को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना गोवर्धन में आर्म्स एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर सहित, उपनिरीक्षक विकेश तोमर, उपनिरीक्षक अरनव सिरोही, हेड कांस्टेबल प्रभाकर आदि थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button