शहर-राज्य

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई

प्रतियोगिता में विजेता रहे छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित

उज्जवल रस्तौगी वरिष्ठ पत्रकार

मेरठ। जनपद के भावनपुर क्षेत्र स्थित लडपुरा गांव में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति, लडपुरा के तत्वावधान में बड़े उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में शिक्षा, समानता और जागरूकता का संदेश प्रसारित करना रहा।

इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें सामान्य ज्ञान, नृत्य, कविता, गायन एवं कला प्रतियोगिताएं प्रमुख रहीं। इन प्रतियोगिताओं में क्षेत्र के अनेक छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा भी की गई। सब जूनियर वर्ग में गार्गी ने प्रथम, कृष्णा ने द्वितीय तथा ईशानी, पलक और अक्षय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में सिद्धार्थ गौतम प्रथम, रवि कुमार द्वितीय और परी गौतम तृतीय स्थान पर रहे। वहीं सीनियर वर्ग में मुस्कान ने प्रथम, संध्या ने द्वितीय और सादिया ने तृतीय स्थान हासिल किया।

सभी विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र, ट्रॉफी एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. अंबेडकर के विचारों पर भी प्रकाश डाला गया और उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया गया।

इस मौके पर प्रिंस कुमार, गौरव कुमार, अखिल गौतम, कृष्ण कुमार, नितिन कुमार, विनय, शेखर, विकास, डॉ. सुधीर, अंकुश एवं अंकुश जाटव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button