जिलाधिकारी ने जनपद मथुरा के बाद स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक बाहरी निरीक्षण किया
मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने जनपद मथुरा के बाद स्थित ई.वी.एम-वी.वी.पैट वेयरहाउस का मासिक बाहरी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिसमें इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री बलवीर सिंह धनगर तथा समाजवादी पार्टी से श्री नाज़िम अब्बासी, श्री सोनू ठाकुर एवं श्री अजय ठाकुर मौजूद रहे।
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने वेयरहाउस की नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात कर्मियों को मूल-भूत सुविधाएं प्रदान करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए कि अपने कार्यों को जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करे। सतर्कता बनाए रखे तथा निरंतर निगरानी सुनिश्चित करें।
निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ पंकज कुमार वर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज खंडेलवाल तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


