अड़ींग पुलिस ने मोबाइल चोर को दबोचा, चोरी का मोबाइल बरामद कर भेजा जेल

चौकी प्रभारी प्रदीप भदौरिया के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
मथुरा /गोवर्धन। थाना गोवर्धन की अड़ींग पुलिस चौकी ने मोबाइल चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सुभाष चंद पुत्र रघुवीर, निवासी धनिया नगला रामसिंह, थाना मगोर्रा का रहने वाला है। आरोपी अड़ींग बाजार से एक मोबाइल फोन चोरी कर ले गया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद अड़ींग पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर अड़ींग बगीची के समीप घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद हुआ। इस कार्रवाई में अड़ींग चौकी प्रभारी प्रदीप भदौरिया के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल मानवेन्द्र, रामसुंदर, कांस्टेबल अमित और सुशील सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। चौकी प्रभारी प्रदीप भदौरिया ने बताया कि अड़ींग बाजार से मोबाइल चोरी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मथुरा-गोवर्धन मार्ग स्थित अड़ींग बगीची के समीप गिरफ्तार कर चोरी का मोबाइल बरामद कर लिया। अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।



