शहर-राज्य

UPTET-2026 परीक्षा को सकुशल व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

संतकबीरनगर।
बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार तथा पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने संयुक्त रूप से UPTET-2026 परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान समस्त परीक्षा केन्द्रों पर पहुँचकर वहाँ की सुरक्षा व्यवस्था, व्यवस्थापन एवं परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया । इस दौरान ड्यूटी में तैनात अधि0/कर्मचारीगण को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, अभ्यर्थियों के लिए सुगम एवं व्यवस्थित प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित करने, संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न होने देने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए सघन निगरानी की व्यवस्था की गयी है । इसके अतिरिक्त सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनपदीय कंट्रोल रूम तथा डायल-112 को भी पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं । पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि परीक्षा ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी । जनपद पुलिस द्वारा अभ्यर्थियों से अपील की गयी है कि वे समय से अपने परीक्षा केंद्र पर पहुँचे तथा परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button