शहर-राज्य

स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत नैनूकलां के छात्रों ने निकाली रैली

मथुरा/गोवर्धन। जन जन की यही पुकार स्कूल चलो अबकी बार,सब पढ़ें सब बढ़ें स्कूल चलो अभियान नवीन नामांकन के अंतर्गत अनेक ओजस्वी वाणी के मध्य नैनूकलां में पंचायत स्तरीय रैली का शुभारंभ प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार एवं प्रधानाध्यापिका गीता व प्रधानाध्यापक बालकिशन ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधालय के छात्रों ने अभिवावकों के समक्ष छोटी छोटी प्रस्तुतियों से सभी का मन शिक्षा के माहौल में तब्दील कर दिया। मुकेश कुंतल शिक्षक नेता ने अभिवावकों से अपील करते हुए कहा कि अपने छात्रों का अधिक से अधिक नामांकन सरकारी विद्यालयों में ही कराएं। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में विधालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार, प्रधानाध्यापिका   गीता, प्रधानाध्यापक बालकिशन, शिक्षक नेता मुकेश कुंतल, सहायक अध्यापक गणों में विनोद कुमार,दीपक कुमार,रेखा यादव, प्रमोद कुमार, शोभा कुमारी, नीति आदि थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button