शिक्षा के बिना मानव जीवन पशु सामान, अभय चरण फाउंडेशन ने बच्चों के लिए आरओ प्लांट लगवाने की घोषणा की
मथुरा/चौमुंहा। गांव दलौता स्थित श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में अभय चरण फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधक सुजान सिंह ने कहा कि बिना शिक्षा के मानव जीवन पशु के समान है। प्रत्येक अभिभावक का कर्त्तव्य है कि वे अपने बच्चों को अवश्य शिक्षित कराएं। देहात में कोई बच्चा निरक्षर न रहे। फाउंडेशन के अध्यक्ष नर नारायण दास ने कहा कि फाउंडेशन ग्रामीण अंचल के बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक है। इस दौरान उन्होंने बच्चों के बैठने के लिए 120 मीटर टाट पट्टी दान की तथा पीने के पानी के लिए आरओ प्लांट लगवाने की घोषणा की। इस अवसर पर सभी छात्र छात्राओं को केक एवं टॉफी वितरित की गई। इस अवसर पर बीके सिसोदिया, सीपी शर्मा, जितेंद्र राणा, अभिषेक सिसोदिया, मोनू सिसोदिया, रेखा देवी, केशव जेना, विष्णु प्रिया देवी दासी, उज्जल अहूजा, हरि चंद शर्मा, ऋतु, स्मृति, निधि, मान सिंह आदि मौजूद थे।



