10 दिवसीय फार्मर रजिस्ट्री अभियान का शुभारंभ

उप कृषि निदेशक की अपील- अभियान को सफल बनायें किसान
संदीप तिवारी
वाराणसी मिर्जामुराद। कृषि विभाग की ओर से 10 दिवसीय फार्मर रजिस्ट्री अभियान का शुभारंभ सोमवार को किया गया।अभियान को सफल बनाने के लिए जनपद के सभी 8 विकास खण्डों के विभिन्न गांवों में फार्मर रजिस्ट्री किया जा रहा है।इसी क्रम में सोमवार को चोलापुर के खण्ड तकनीकी प्रबंधक देवमणि त्रिपाठी ने चौबेपुर क्षेत्र के राजवाड़ी गांव में कैम्प लगाकर फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए किसानों को जागरूक किया।उन्होंने बताया कि किसानों की डिजीटल पहचान के लिए फार्मर रजिस्ट्री जरूरी है।किसानों ने कैम्प में उपस्थित होकर फार्मर रजिस्ट्री करायी।इस दौरान लेखपाल अरूण शर्मा, पंचायत सहायक विमलेश यादव, ग्राम प्रधान साधो यादव उपस्थित रहे।
जनपद के उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल ने जनपद के किसानों से कैम्प में उपस्थित होकर फार्मर रजिस्ट्री कराने और अभियान को सफल बनाने की अपील की है।
उप कृषि निदेशक के निर्देशन में हरहुआं विकास खण्ड के बेलवरिया गांव में बीटीएम राम सकल प्रसाद मौर्या द्वारा फार्मर रजिस्ट्री कैम्प का आयोजन किया।बीटीएम ने किसानों की फार्मर रजिस्ट्री करते हुए उन्हें फार्मर रजिस्ट्री से होने वाले लाभ के सम्बंध में जानकारी दी।इस दौरान प्रधान अशोक पटेल, लेखपाल आनंद राय, एडीओ पंचायत रवि सिंह, पंचायत सहायक रागिनी के साथ ही किसान भोला प्रसाद मंजू देवी, राम करन पटेल, भरतलाल, कैलाश पटेल आदि उपस्थित रहे।




