स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली
मथुरा। विकास खंड राया के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नगौड़ा से स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। इस अवसर संचारी
रोग रैली भी निकाली गई जिसके माध्यम से लोगों को संचारी रोगों से बचाव की जानकारी दी गई।
रैली के माध्यम से ग्रामीणों को अपने बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालयों में कराने के लिए प्रेरित किया गया। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका अर्चना वर्मा ने बताया कि सरकारी विद्यालयों में बच्चों को पाठ्यपुस्तकें, ड्रेस, मध्याह्न भोजन सहित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही उनके सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि छह से चौदह वर्ष तक के बच्चों का नामांकन नजदीकी प्राथमिक विद्यालय में अवश्य कराएं। रैली के दौरान गांव में भ्रमण कर बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए भी प्रेरित किया गया। जिसमें विद्यालय का समस्त स्टाफ, आंगनबाड़ी, आशा, एएनएम और अभिभावक शामिल हुए ।



