जिलाधिकारी ने डायट के प्रशिक्षुओ को वोट बढ़ाने के लिए किया जागरूक
मथुरा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षु 2024,2025 एवं 2026 के डीएलएड प्रशिक्षुओं को स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदान हेतु फार्म 6 भरने के लिए विशेष अभियान चलाया जिसमें जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह, स्वीप जनपद ऑर्डिनेटर सलोनी गौतम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट(आई ए एस )मथुरा,वरिष्ठ प्रवक्ता संजय डबराल,डायट स्वीप प्रभारी हिमांशु रावत प्रोफेसर दीनदयाल, प्रवक्ता मनीष दयाल, अध्यापक गुरु प्यारी सत्संगी एवं गोवर्धन के सह स्वीप प्रभारी अंकित अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संस्थान के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक गायन एवं नृत्य करके अधिक से अधिक युवाओं को अपना वोट बढ़ाने की अपील की जिसमें अधिक से अधिक फार्म 6 भर कर अपना योगदान विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 हेतु अपना वोट बढ़ाने के लिए किया जाए।डीएलएड प्रशिक्षुओं ने मतदाता जागरूक के संबंध में रंगोली बनाई । जो कार्यक्रम का वह मुख्य आकर्षण रही।मिलन यादव,नम्रता मोना राठौर कमलेश कपिल, अमन , ललित प्रशिक्षुओं ने बैनर के माध्यम से समाज को अधिक से अधिक वोट करने और अपने 18 वर्ष से बड़े बच्चों का प्रथम बार मतदान हेतु नामांकन करने हेतु फॉर्म 6 भरवाने की अपील की। जगत सिंह,स्मृति शर्मा,तनुप्रिया और उमा वर्षा सैनी प्रशिक्षुओं द्वार द्वारा मतदान हेतु एवं मतदान में अपना सहयोग हेतु वोट बढ़ाने के लिए चार्ट और पोस्ट का निर्माण किया और उन्हें प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी मथुरा द्वारा संस्थान में प्रवेश के समय छवि शर्मा,एकता ज्योति,कल्पना संकल्प के साथ बुलंद आवाज में अधिक से अधिक वोट बढ़ाने के लिए संकल्प लिया और अपने वोट का अधिकार के बारे में जग जीवन को बताया। जिलाधिकारी द्वारा सरस्वती पर माल्यार्पण के बाद दीप्रज्वलन के बाद सभी प्रशियों को अधिक से अधिक नामावली में अपना नाम बढ़ाने हेतु फॉर्म 06 ऑनलाइन भरने के लिए अपील कि प्रत्येक प्रशिक्षु तीन ऐसे व्यक्तियों का भी फॉर्म 06 भरवाए जिनका आज तक नामावली में नाम नहीं है, इस चैन को बढ़ाया जाए एक तीन का नाम जोड़े के लिए फॉर्म 06 भरवाए और तीन 09 का व्यक्ति जोड़े इस चैन को जब तक आगे बढ़ानी है जब तक कोई भी व्यक्ति मतदान के नामांकन में अपनी सूची में नाम बढ़ने से रहना जाए हमारा सबसे पहला कर्तव्य है कि हम अपने एक वोट की ताकत दिखाएं और अपने मनपसंद नेता को चुने डीएम ने सभी से आग्रह किया कि जिनके नाम मतदाता सूची में नाम नहीं है वह तत्काल ऑनलाइन या पोर्टल के माध्यम से या बीएलओ के माध्यम से अपना फार्म आज ही भरे जो व्यक्ति का अगर एक से अधिक जगह वोट है तो वे अपना फार्म 7 भरकर अपना नाम एक अन्य जगह से कटवा सकते हैं।फॉर्म 08 से संशोधन करवा सकते हैं।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सलोनी गौतम ने प्रशिक्षुओं को मतदाता पंजीकरण, नाम जुड़वाने, संशोधन तथा निर्वाचन आयोग की ऑनलाइन सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने पात्र युवाओं को फॉर्म-6 भरने की प्रक्रिया भी समझाई।संस्थान से संजय डबराल,वरिष्ठ प्रवक्ता हिमांशु रावत डायट स्वीप प्रभारी संतोष कुमार सिंह, प्रवक्ता, शिखा शर्मा प्रवक्ता, नरेंद्र सिंह प्रवक्ता, रचना बाला प्रवक्ता के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें प्रशिक्षुओं रजनी, प्रिया स्नेहा चौहान कामिनी कुमारी द्वारा रंगोली और नुक्कड़ नाटक किया
क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रांजल शेखावत द्वितीय स्थान सचिन कुमार निमेष तृतीय स्थान रश्मि सारस्वत रही।



