शहर-राज्य

सिलाई प्रशिक्षण से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, प्रशिक्षण पूरा होने पर बांटे प्रमाण-पत्र

वेलकम इंडिया राजेंद्र सिंह वरिष्ठ

हापुड़। महिलाओं को जागरूक, सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जानकी देवी फाउंडेशन द्वारा जनपद हापुड़ में सिलाई प्रशिक्षण केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में शिवनगर, हापुड़ स्थित सिलाई केंद्र पर तीन माह का प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।सिलाई केंद्र का संचालन मैडम खुशबू द्वारा किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं ने सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण प्राप्त किया। तीन माह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाली प्रतिभागियों को कार्यक्रम के दौरान प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।कार्यक्रम में जानकी देवी फाउंडेशन की अध्यक्ष एवं बहुजन समाज पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ता संतोष सिंह, गीता देवी, पूनम, महिला जागृति फाउंडेशन की अध्यक्ष गीता पैट्रिक, बबीता, कुसुम, अशोक कुमार गौतम, अमरजीत भार्गव, जयप्रकाश, अनिल, सतीश आजाद, सतीश चंद्र वर्मा, दीपक बौद्ध, संजय वैद्य, दिलीप कुमार एडवोकेट, सुंदर मास्टर सहित संस्था के गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न सिलाई केंद्रों पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं करीब 300 महिलाओं ने भी भाग लिया। संस्था पदाधिकारियों ने महिलाओं को अपने हुनर को रोजगार का माध्यम बनाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाएं अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के साथ-साथ समाज में अपनी सशक्त पहचान भी बना सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button