शहर-राज्य

निःशुल्क नेत्र जॉच एंव परामर्श चिकित्सा शिविर का आयोजन 25 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक

मथुरा/वृन्दावन।  पं दीनदयाल उपध्याय जी के जन्म दिवस के अवसर पर केशव धाम, वृन्दावन एवं कल्याणं करोति नेत्र संस्थान, गोवर्धन रोड, मथुरा द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र जॉच एंव परामर्श चिकित्सा शिविर का आयोजन पं दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय अध्ययन केन्द्र, केशव धाम, वृन्दावन पर दिनांक 25 सितम्बर 2026 को प्रातः 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक आयोजन किया जायेगा। ऑपरेशन हेतु भर्ती दिनॉंक 25 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से की जायेगी। इस शिविर का उद्देश्य नेत्र सम्बन्धी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को निःशुल्क जाँच और विशेषज्ञ परामर्श प्रदान करना है, जिससे वे समय रहते उचित उपचार करा सके।

शिविर में आँखों की सम्पूर्ण जाँच, मोतियाबिंद और अन्य नेत्र विकारों की पहचान की जाएगी। इसके साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रोगियों को उचित सलाह भी दी जाएगी। नेत्र विकार, मोतियाबिन्द, आँखों में जलन, धुंधला दिखाई देना या अन्य नेत्र समस्याओं से ग्रस्त लोग इस शिविर में आकर अपनी आँखों की जाँच करा सकते हैं। समय पर नेत्र परीक्षण करवाना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि कई बार प्रारंभिक अवस्था में समस्याओं का पता नहीं चल पाता, जो बाद में गंभीर रूप ले सकती हैं।

निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ की टीम द्वारा नेत्र रोगियों के मोतियाबिन्द, परवाल, कालापानी आदि रोगों का उपचार एवं परामर्ष कर मोतियाबिन्द रोगियों के ऑपरेशन निःशुल्क रूप से सम्पन्न किये जायेंगे। ऑपरेशन के योग्य पाये गये नेत्र रोगियांे को पलंग, बिस्तर, दवा एवं भोजन की व्यवस्था पूर्णतः निःशुल्क रूप से की गई हैं। भर्ती किये गये नेत्र रोगियों के ऑपरेशन कल्याणं करोति नेत्र संस्थान, गोवर्धन रोड, मथुरा पर सम्पन्न किये जायेगें।

नोट:- विभिन्न टीपीए/बीमा कम्पनियों के कार्ड धारकों के लिए कैशलेस सुविधा उपलब्ध, आयुष्मान, दीनदयाल उपाध्याय और सभी सरकारी कार्डधारकों के लिए हमारे हॉस्पिटल में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है। नेत्र रोगी ऑपरेशन कराने हेतु आधार कार्ड एवं राशन कार्ड, मोबाइल नंबर अपने साथ अवश्य लायें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button