शहर-राज्य

बिक्री केंद्र प्रभारी हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

संतकबीरनगर।  जनपद संत कबीर नगर के सोनी होटल खलीलाबाद में एक आई.एफ.एफ.डी.सी. बिक्री केंद्र प्रभारी हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें इफको दिल्ली से मुख्य अतिथि के रूप में पधारे श्री रजनीश कुमार पाण्डेय जी, उप महाप्रबंधक (इफको बाजार, नई दिल्ली), क्षेत्रीय प्रबंधक इफको-गोरखपुर श्री कौशिक कुमार पाण्डेय जी, कृषि विज्ञान केंद्र- संत कबीर नगर से डॉ दुर्गेश कुमार मौर्य (कृषि वैज्ञानिक- शस्य विज्ञान), क्षेत्र अधिकारी इफको श्री आशीष कुमार वर्मा, श्री अजीत सिंह (इफको MC), क्षेत्र अधिकारी आई.एफ.एफ.डी.सी. गोरखपुर श्री आलोक दीक्षित जी, SFA श्री पंकज चौधरी सहित 38 बिक्री केंद्र प्रभारी उपस्थित रहे।

श्री रजनीश पाण्डेय जी द्वारा बिक्री केंद्रों के बिक्री लक्ष्य निर्धारित करने की प्रक्रिया, IFFCO द्वारा बिक्री केंद्रों को दिए जाने वाले इंसेंटिव, मृदा परीक्षण के महत्व तथा बायो-फर्टिलाइजर, बायो-डिकंपोजर एवं नेचुरल पोटाश के उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बिक्री केंद्र प्रभारियों को किसानों को वैज्ञानिक ढंग से संतुलित उर्वरक उपयोग के लिए प्रेरित करने तथा उपलब्ध कृषि उत्पादों की सही जानकारी देने पर जोर दिया।

डॉ. दुर्गेश कुमार मौर्य जी द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र में लगाए गए IFFCO नैनो यूरिया एवं नैनो DAP के प्रदर्शन (Demonstration) के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने नैनो उर्वरकों की उपयोगिता, पारंपरिक बोरे वाली यूरिया एवं DAP की तुलना में उनके संभावित लाभ तथा उचित उपयोग के माध्यम से कृषि लागत कम करने में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी प्रदान की।

श्री कौशिक कुमार पाण्डेय जी द्वारा नैनो यूरिया, नैनो DAP, नैनो कॉपर एवं नैनो जिंक के उपयोग की विधि, उचित समय, लाभ एवं आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सागरिका दानेदार एवं सागरिका लिक्विड के उपयोग की विधि, लाभ एवं इनके उचित प्रयोग के संबंध में भी विधिवत जानकारी प्रदान की गई।

श्री अजीत सिंह जी द्वारा IFFCO-MC के पेस्टीसाइड उत्पादों के संबंध में जानकारी दी गई। इसमें खरपतवारनाशी, कीटनाशक एवं फफूंदनाशी उत्पादों के उपयोग, उपयोग की विधि एवं उनके लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

श्री आशीष कुमार वर्मा जी द्वारा अपने विषय से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उन्होंने बिक्री केंद्र प्रभारियों को किसानों के साथ समन्वय रखते हुए कृषि उत्पादों की सही जानकारी एवं उपयोग संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि में ड्रोन तकनीक के उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गई। ड्रोन के माध्यम से फसलों में स्प्रे करने से समय, श्रम एवं संसाधनों की बचत तथा कृषि लागत को कम करने में मिलने वाली संभावित सहायता के बारे में बताया गया।

इसके अतिरिक्त IFFCO द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली बीमा योजना के संबंध में भी बिक्री केंद्र प्रभारियों को जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य IFFDC के बिक्री केंद्र प्रभारियों को नैनो उर्वरकों, जैव उर्वरकों, पेस्टीसाइड उत्पादों, सागरिका उत्पादों, मृदा परीक्षण, ड्रोन तकनीक, बीमा योजना तथा बिक्री एवं इंसेंटिव संबंधी विषयों पर व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराना था, ताकि वे किसानों तक इन उत्पादों एवं तकनीकों की सही जानकारी प्रभावी ढंग से पहुँचा सकें।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन क्षेत्राधिकारी, IFFCO, संत कबीर नगर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button