दिल्ली

रोहिणी साउथ थाना अध्यक्ष ज्ञानेश्वर सिंह की तबादला की खबर सुनकर स्थानीय समाजसेवी मिलने पहुंचे किया सम्मानित।

एहसान अंसारी


नई दिल्ली: दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार के आने के बाद कई पुलिस थाने SHO का तबादला किया गया है। ऐसे में रोहिणी साउथ थाने के SHO ज्ञानेश्वर सिंह के ताबदले की सूचना मिलते ही इलाके के गड़मान्य लोग उनसे मिलने थाने मेँ पहुंचे। इसी कड़ी में भोजपुरी सेवा समिति के पदाधिकारी भी थाना अध्यक्ष ज्ञानेश्वर सिंह से मिलने पहुंचे। ज्ञानेश्वर सिंह नें आये हुए अतिथियों का हिर्दय से स्वागत किया।
भोजपुरी सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज सिंह नें थाना अध्यक्ष को अंगवस्त्र से सम्मानित किया।
हसीना शेख नें तुलसी जी का पौधा भेंट किया। उपाध्यक्ष पंकज भरेजा नें पुष्प गुच्छ भेंट करके उन्हें नई जिम्मेदारी की बधाई दी।
मिडिया प्रभारी श्याम बघेल नें गुलदस्ता भेंट कर उनको सम्मानित किया। महासचिव जय करण सिंह नें मिठाई खिला कर उनको नई जिम्मेदारी की बधाई दी।सचिव अमित नें पटका पहना कर उन्हें सम्मानित किया।
रोहिणी साऊथ थाने के इलाके में थाना अध्यक्ष नें कानून-व्यवस्था को और अधिक मज़बूत बनाने तथा नागरिकों में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कई सटीक प्रयास किये।
पुलिसकर्मियों के साथ इलाकों में पैदल गश्त की व्यवस्था अक्सर बहाल रही। इलाके में चोरी झपटमारी की वारदात को काफी हद तक रोकने मेँ सफल भी रहे।

पैदल गश्त के दौरान थाना अध्यक्ष ने संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण करते रहते थे , स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित करते थे तथा उनकी समस्याएँ सुनते थे। सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी समय समय पर अपने थाने के पुलिस अधिकारीयों को देते रहते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button