निष्काम भवन में 43वीं देह आरोग्यता अरदास का आयोजन,एहसास परिवार ने दीप सजावट प्रतियोगिता,

उपहार और मिठाइयों के साथ बच्चों संग साझा की दीपावली की खुशियां
अनिल वशिष्ठ
मोदीनगर,(वेलकम इंडिया )। निष्काम सेवक जत्था समिति द्वारा गोविंदपुरी स्थित निष्काम भवन में प्रत्येक माह होने वाली 43वीं मासिक देह आरोग्यता अरदास का आयोजन श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ किया गया। दिवाली सप्ताह को विशेष रूप से समर्पित की गयी इस अरदास में इस बार सैकड़ों बच्चों को आमंत्रित कर अरदास में सहभागी बनाया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को देह आरोग्यता अरदास के महत्व से परिचित कराया गया। उन्हें बताया गया कि इस अरदास में मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने तथा दिवंगत आत्माओं की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की जाती है। इसके माध्यम से बच्चों में सेवा, संवेदना और मानवता के प्रति जिम्मेदारी की भावना जागृत करने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मोदीनगर श्रीमती कोमल पंवार भी निष्काम भवन पहुंचीं। उन्होंने सभी बच्चों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए निष्काम व एहसास परिवार के इस संयुक्त प्रयास की मुक्त कंठ से सराहना की। इस दौरान सभी बच्चों को दीपावली के उपहार भी भेंट किए गए। कार्यक्रम में एहसास महिला समिति की सदस्यों ने विशेष सहभागिता करते हुए बच्चों के बीच दीप सजावट प्रतियोगिता आयोजित कराई। बच्चों ने अपने हाथों उल्लेखनीय है कि ये बच्चे एहसास महिला समिति का एक महत्वपूर्ण अंग हैं।निष्काम सेवक जत्था समिति एवं एहसास महिला समिति का यह संयुक्त प्रयास दीपावली की खुशियां बांटने के साथ-साथ बच्चों में प्रेम, सद्भाव, करुणा, इंसानियत और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की एक सार्थक पहल रहा। इस दौरान निष्काम एवं एहसास समिति के समस्त पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

