शहर-राज्य

बहुजन समाज पार्टी ने बनाया शमीम अहमद को भाई चारा का जिला संयोजक

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी

सिद्धार्थंनगर। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री बहन कु मायावती जी के दिशा-निर्देश पर मंडल संयोजक जब्बार अहमद व मंडल संयोजक के,के, गौतम ने जनपद सिद्धार्थनगर के शमीम अहमद को जिला संयोजक मुस्लिम भाई चारा व मिश्ररी लाल गौतम को सह संयोजक बनायें जाने कारी दिया।उक्त बातें जिला संयोजक बनने पर शमीम अहमद ने कहा कि जिस आशा व विश्वास पर हम-सब की नेता बहन कु मायावती ने हम जैसे छोटे कार्यकर्ता को जनपद सिद्धार्थनगर में मुस्लिम समाज को जोड़ने की जिम्मेदारी दिया है उस पर खरा उतरना हमारी जिम्मेदारी है हमारे साथ सह संयोजक मिश्ररी लाल गौतम को सहयोग के लिए लगाया गया है हम-दोनों मिलकर जनपद के प्रत्येक बूथ पर जाकर बसपा को मजबूत करने व 2027 मे बहन जी को पांचवीं बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button