शहर-राज्य

मथुरा कोतवाली पुलिस की कार्यशैली पर सवाल, ब्रजरज उत्सव से चोरी हुई दूरदर्शन के वरिष्ठ पत्रकार की बाइक 6 दिन बाद भी बरामद नहीं हुईं

मथुरा। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण द्वारा अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को लेकर लगातार सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं, लेकिन मथुरा की कोतवाली पुलिस की कार्यशैली इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। थाना कोतवाली क्षेत्र के धौली प्याऊ स्थित ब्रजरज उत्सव स्थल से दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के वरिष्ठ पत्रकार मुहम्मद उमर कुरैशी की मोटरसाइकिल चोरी हुए छह दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी तक बाइक बरामद नहीं कर सकी है। इससे पत्रकारों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार, 29 अक्टूबर 2026 की शाम ब्रजरज उत्सव में दूरदर्शन और आकाशवाणी के लिए समाचार संकलन करने पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार मुहम्मद उमर कुरैशी की मोटरसाइकिल संख्या UP-85-AF-1177 अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पत्रकार ने घटना की सूचना पुलिस को देकर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कई दिन गुजरने के बावजूद मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं लग सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button