शहर-राज्य

सभी प्रमुख घाटों व मार्गों की पुलिस, खनिज व वन विभाग द्वारा रखी जा रही है सघन निगरानी।

जिले में प्रतिबंधित चम्बल बजरी खनन व परिवहन की पूर्णतः रोकथाम।

धौलपुर राजस्थान। जिले में प्रतिबंधित चम्बल बजरी खनन एवं परिवहन की रोकथाम के लिए पुलिस, खनिज एवं वन विभाग की संयुक्त टीमें लगातार सतर्कता एवं निगरानी बनाए हुए हैं। पुलिस अधीक्षक धौलपुर विकास सांगवान के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। जिले के प्रमुख चम्बल बजरी घाटों एवं परिवहन मार्गों पर संयुक्त टीमों द्वारा नियमित गश्त कर संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। थाना सरमथुरा, सोने का गुर्जा, बसईडांग, कोतवाली धौलपुर, सदर धौलपुर, दिहोली एवं राजाखेड़ा क्षेत्र में पुलिस, खनिज एवं वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से निगरानी एवं चैकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है।
संवेदनशील घाट क्षेत्रों एवं परिवहन मार्गों पर लगातार निगरानी रखते हुए संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है तथा अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। संयुक्त टीमों द्वारा आमजन को भी जागरूक करते हुए अपील की जा रही है कि वे अवैध बजरी खनन एवं परिवहन जैसी गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दें।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि प्राकृतिक संसाधनों को नुकसान पहुंचाने एवं पर्यावरण को प्रभावित करने वाली अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। पुलिस, वन एवं खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना है।
धौलपुर पुलिस द्वारा जिले में अवैध चम्बल बजरी खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतु आगे भी इसी प्रकार सतत निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई जारी रखी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button