शहर-राज्य

सुरक्षा जवानों की टीम ने सीमावर्ती इलाके में पकड़ा 28 बोरी उर्वरक, किया कस्टम के सुपुर्द

असदुल्लाह सिद्दीकी

खुनुवां/शोहरतगढ़। 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी खुनुवां के जवानों द्वारा संयुक्त नाका ड्यूटी के दौरान 18 बोरी डीएपी, 10 बोरी यूरिया खाद व 01 बजाज मैक्सिमा ऑटो के साथ 01 व्यक्ति पकड़कर कार्यवाही के लिये खुनुवा कस्टम को सुपुर्द किया। मंगलवार को 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सिद्धार्थनगर की सीमा चौकी खुनुवां व बाणगंगा सीमा चौकी द्वारा संयुक्त नाका के दौरान सीमा स्तम्भ संख्या 557 विशेष संयुक्त नाका ड्यूटी में सीमा स्तम्भ संख्या 557 परसौना गांव के पास आटो रिक्शा को रोका। टेम्पो छोड़ भाग रहे चालक खुनुवां बाजार निवासी रमेश पुत्र बहाऊ से पूछताछ की। गाड़ी में रखे प्रतिबन्धित18 बोरी डीएपी, 10 बोरी यूरिया खाद की सही जानकारी नहीं दे सका। बरामद खाद के फर्द व जब्ती मेमो तैयार किया गया तथा जब्त किये गये सामान को सीमा शुल्क विभाग खुनवा को सुपुर्द किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button