शहर-राज्य

ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने वर्तमान सदर विधायक का किया गुणगान

पूर्व जनप्रतिनिधियों की साजिश से साढ़े चार साल तक विकास का कार्य रहा ठप- मुमताज़ अहमद

ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने सेमरियावा ब्लाक परिसर में की प्रेस वार्ता

संतकबीरनगर। पूर्व जनप्रतिनिधियों की साजिश से सेमरियावा ब्लाक का विकास साढ़े चार साल ठप रहा। पूर्व में मैंने नासमझी में वर्तमान विधायक के विरुद्ध तमाम आरोप भी लगाये। जिसकी मैं और मेरे परिवार ने माफ़ी भी मांगी है। वर्तमान विधायक बहुत नेकदिल और विकास की सोच रखने वाले इंसान हैं।
उक्त बातें सेमरियावा ब्लाक के प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज़ अहमद ने ब्लाक में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने के बाद आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि चार साल में पूर्व जनप्रतिनिधियों की साजिश से मेरे ऊपर, मेरे भाई पर और मेरे घर वालों पर कई मुकदमे तक दर्ज हुए हम लोगों का जीना दूभर हो गया था पूर्व में जितने जनप्रतिनिधियों से मदद मांगी उन्होंने मुझे छला। अपना पराया समझने में बहुत देर हो गई। जब मैं पूरी तरह परेशान हो गया तो हम लोग वर्तमान विधायक अंकुर राज तिवारी से मिलकर अपनी व्यथा रखी, वर्तमान विधायक काफी अच्छे नेकदिल और विकास की सोच रखने वाले इंसान हैं उन्होंने हम लोगों को माफ़ करते हुए साढ़े चार साल से ठप विकास कार्य को शुरू कराया। आज उन्हीं की देन है कि ब्लाक क्षेत्र में लगातार विकास कार्य चल रहे हैं। जिसका श्रेय वर्तमान विधायक अंकुर राज तिवारी को जाता है। अब कुछ लोग विकास कार्य रोकने के लिए फिर साजिश रच रहे हैं लेकिन हमें वर्तमान विधायक अंकुर राज तिवारी पर पूरा भरोसा है।
इस अवसर पर गुफरान मुनीर, अजय कुमार, पिंटू कुमार, सुशील कुमार, बबलू प्रजापति सहित दर्जनों बीडीसी सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button