शहर-राज्य

एमएलसी चुनाव को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

संतकबीरनगर।
शुक्रवार को जनपद संतकबीरनगर में एमएलसी चुनाव को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अनुज मलिक एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने खलीलाबाद ब्लाक, बघौली ब्लॉक, मेंहदावल ब्लॉक व सेमरियावा ब्लॉक स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया ।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था, मतदान प्रक्रिया के सुचारु संचालन तथा अन्य आवश्यक प्रबंधों का अवलोकन किया । संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं ।

अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया कि चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं सतर्कता बनाए रखी जाए तथा निर्वाचन संबंधी सभी दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ किया जाए, जिससे एमएलसी चुनाव को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button