शहर-राज्य

साइबर ठगी के 8,600 रुपये कराए वापस

वेलकम इण्डिया

बिस्कोहर/सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार महादेव नंगा निवासी विश्वनाथ प्रजापति को 8,600 रुपये वापस करा दिए। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में साइबर सेल टीम ने बैंक के समन्वय से एमआरएम पोर्टल के जरिए 23 अक्टूबर को रकम पीड़ित के एसबीआई खाते में वापस कराई। पुलिस के अनुसार, विश्वनाथ ने 23 सितंबर को एनसीआरपी पोर्टल पर वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद साइबर सेल ने कार्रवाई करते हुए ठगी की पूरी रकम वापस कराई। कार्रवाई करने वाली टीम में साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक जय प्रकाश प्रसाद, हेड कांस्टेबल रवि कुमार, कांस्टेबल अरुण कुमार यादव और महिला कांस्टेबल प्रीति शामिल रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button