शहर-राज्य

उज्जवल रस्तौगी वरिष्ठ पत्रकार

बलराम व्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर, शास्त्री नगर, मेरठ में आयोजित 10-दिवसीय खो-खो शिविर के समापन अवसर पर भारत तिब्बत सहयोग मंच एवं पूर्ण परिवर्तन सेवा समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी, तथा कोच संजय सैनी के आमंत्रण पर अन्य अतिथि गण उपस्थित हुए। कार्यक्रम में शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का परिचय कराया गया तथा उनकी मेहनत और समर्पण के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया गया।

भारत तिब्बत सहयोग मंच के राष्ट्रीय महामंत्री श्री कपिल त्यागी ने उद्घाटन भाषण में भारत तिब्बत सहयोग मंच के उद्देश्यों के बारे में खिलाड़ियों को बताया। भारत तिब्बत सहयोग मंच का मुख्य उद्देश्य तिब्बत की आजादी कैलाश मानसरोवर की मुक्ति, भारत की सुरक्षा, पर्यावरण की रक्षा एवं चीन के सामान का बहिष्कार करने का आहवान किया और
कहा कि संगठन खेलों के माध्यम से युवा शक्तियों में राष्ट्रीय भावना, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करता है। उन्होंने स्वदेशी उत्पादों के समर्थन और चीन से आयातित सामानों के बहिष्कार का आहवान करते हुए युवाओं से देशभक्ति के साथ स्थानीय उद्योगों का समर्थन करने का अनुरोध किया। उनके शब्दों ने उपस्थित खिलाड़ियों और शिक्षकों में आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूकता बढ़ाई।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर प्रचारक श्री अनिकेत ने नागरिक कर्तव्यों और सामाजिक दायित्वों पर जोर दिया। उनका कहना था कि खेल केवल जीत-हार नहीं सिखाते, बल्कि टीम वर्क, अनुशासन और समाज के प्रति जिम्मेदारी भी सिखाते हैं। इस संदेश ने माता-पिता तथा प्रशिक्षकों के बीच सकारात्मक प्रतिध्वनि पैदा की।

पूर्ण परिवर्तन सेवा समिति के सचिव श्री अवनीश त्यागी ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के सम्मान में खेल किट प्रदान करने की घोषणा की। श्री त्यागी ने आगे कहा कि समिति भविष्य में भी ऐसे युवा प्रतिभाओं के प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए वित्तीय व संरचनात्मक सहयोग जारी रखेगी।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री राहुल गुप्ता ने युवाओं को अनुशासन तथा लक्ष्य-निर्धारण की महत्ता समझाते हुए कहा कि नियमित प्रशिक्षण, सही मार्गदर्शन और मानसिक दृढ़ता से ही खेल में सफलता मिलती है। उन्होंने समय प्रबंधन, आहार व विश्राम पर भी जोर दिया ताकि खिलाड़ी सम्पूर्ण रूप से तैयार रहें।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रभात गुप्ता ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन श्री नीरज सोम ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कपिल त्यागी, अनिकेत जी, अवनीश त्यागी, राहुल गुप्ता, कोच संजय सैनी, शिक्षक एवं विद्यालय के पूर्व खिलाड़ी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button