शहर-राज्य

विद्यावती दुबे हॉस्पिटल द्वारा फ्री आईवीएफ कंसल्टेशन कैंप का आयोजन 

अनिल वशिष्ठ

मोदीनगर,(वेलकम इंडिया )। क्षेत्र में निःसंतान दंपत्तियों के लिए  विद्यावती दुबे हॉस्पिटल ,विद्यावती सेवा ट्रस्ट एवं आई वी एफ सेंटर द्वारा रविवार को एक विशेष फ्री आई वी एफ कंसल्टेशन कैंप का आयोजन किया गया। 

 इस कैंप में अनुभवी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सताक्षी डॉ पूनम गर्ग द्वारा  मरीजों को परामर्श दिया गया । कैंप के दौरान आने वाले दंपत्तियों को नि:शुल्क आई वी एफ  कंसल्टेशन के साथ-साथ उनकी स्थिति के अनुसार पर्सनलाइज्ड फर्टिलिटी प्लान भी दिया गया। कैंप में रक्त जांच के अलावा अल्ट्रासाउंड भी किया गया।

डॉ पूनम गर्ग एंव डॉ शताक्षी गर्ग स्त्री रोग विशेषज्ञ का कहना है कि आजकल बदलती जीवनशैली, तनाव और स्वास्थ्य कारणों से बांझपन की समस्या बढ़ रही है, ऐसे में आईवीएफ तकनीक कई दंपत्तियों के लिए उम्मीद की किरण बन रही है। कैंप में अनिता, मीनू, रजनी, कामिल, परवीन .अरविंद आदि का सहयोग रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button