राजाखेड़ा के नादोली गांव में 2 पक्षों में लाठी भाटा जंग।

रास्ते को लेकर हुए विवाद में 6 घायल।
राजाखेड़ा धौलपुर राजस्थान । राजाखेड़ा थांना क्षेत्र के नादोली गांव में सोमवार सुबह 2 पक्षों में लाठी भाटा जंग हो गई जिसमें 2 पक्षों के कुल 6 लोग गम्भीर घायल हो गए गम्भीर रूप से घायल एक व्यक्ति को इलाज के बाद हेयर सेंटर रेफर कर दिया गया है जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह नादोली गांव निवासी तमन सिंह और आकाश पक्ष के बीच रास्ते को लेकर कहासुनी हो गई थी जिसने बड़ा रूप ले लिया और तनाव बढ़ गया जिसमें एक पक्ष से तमन सिंह, रंजीत और दीपा घायल हुए हैं और दूसरे पक्ष से लाखन सिंह , आकाश ओर मोहन प्रकाश घायल हुए हैं सभी घायलों को शहीद राघवेंद्र सिंह परिहार स्वास्थ्य केंद्र राजाखेड़ा लाया गया जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैपर कर दिया गया है राजाखेड़ा थाना अधिकारी गंभीर सिंह ने बताया कि नादोली में लड़ाई की सूचना मिली थी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों पक्षों को पुलिस ने विरासत में लिया वही एक पक्ष ने तहरीर दी है। और दूसरे पक्ष की कोई भी तहरीर खबर लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है।



