परिक्रमार्थियों की सुविधा को स्वर्णकार समाज लगायेगा कैंप
मथुरा/बलदेव। स्वर्णकार समाज संगठन बलदेव की एक आवश्यक बैठक का आयोजन कैंप कार्यालय पर किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष मुकेश सोनी ने कहा कि संगठन द्वारा अधिक मास में परिक्रमार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जलपान व्यवस्था के कैंप को लगवाया जाएगा।इसके साथ ही समय समय पर परिक्रमार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेडिकल कैंप भी लगवाए जायेंगे।
इस अवसर पर नगर पंचायत बलदेव के सभासद बबलू सोनी ने कहा कि संगठन का शीघ्र और विस्तार किया जाएगा।बैठक में समाज की एकता, संगठन की मजबूती, सामाजिक विकास, राजनीतिक भागीदारी और जरूरतमंद परिवारों की सहायता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
इस अवसर पर अध्यक्ष मुकेश सोनी,सभासद बबलू सोनी, दिलीप सोनी अवेरनी वाले,सुनील सोनी,रिंकेश्वर प्रसाद,सुजीत वर्मा,ललित सोनी,राकेश सोनी उर्फ चिंटू,दीपक सोनी,हरिओम दादा ,देवराज वर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।बैठक का संचालन सुजीत वर्मा ने किया।



