शहर-राज्य

गौड़िया मठ के पास गंदे नाले में गिरा, गोवंश, गौसेवकों ने सुरक्षित निकाला बाहर

मथुरा/गोवर्धन। गौड़िया मठ के पास स्थित गंदे नाले में गोवंश गिरने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे उनकी जान जोखिम में पड़ रही है। कई बार गोवंश को बाहर निकालने के दौरान गौसेवक भी घायल हो जाते हैं।

मंगलवार सुबह गौसेवकों को सूचना मिली कि गौड़िया मठ के पास गहरे नाले में एक नंदी महाराज गिर गए हैं। सूचना मिलते ही टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद नंदी महाराज को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

गौसेवकों ने नगर पंचायत से मांग की है कि नाले की जल्द सफाई कराई जाए, ताकि गंदगी हटाकर गोवंश को हादसों से बचाया जा सके और क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाया जा सके। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी कोई गोवंश नाले या किसी अन्य संकट में दिखाई दे तो तुरंत सूचना दें, ताकि समय रहते उसकी मदद की जा सके।

गौसेवकों ने कहा कि गोवंश की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और जागरूकता व स्वच्छता के माध्यम से ही इन हादसों को रोका जा सकता है। इस दौरान सीताराम, इशांत, अभय, ललित, विवेक मुखिया एवं श्रेयस हिन्दू आदि गौसेवक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button