जिला जज, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार संतकबीरनगर का किया गया औचक निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान बैरकों की तलाशी तथा परिसर, कार्यालय व मेस आदि की साफ सफाई का लिया गया जायजा
जेल परिसर के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाने व साफ सफाई आदि के सम्बन्ध में दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
संतकबीरनगर।
सोमवार को जिला जज रणधीर सिंह, जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने संयुक्त रुप से जिला कारागार संतकबीरनगर का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान बैरक, मेस, जेल परिसर आदि की सघन चेकिंग की गई, तत्पश्चात कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं / सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली। मौजूद सभी कारागार कर्मियों को सख्त हिदायत दी कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाने पाये, समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण / सही तरीके से करें । जेल परिसर की साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में कारागार कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।



