शहर-राज्य

राम मंदिर में 200 करोड़ की कथित चोरी पर शिवसेना शिंदे गुट का प्रदर्शनडीएम के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन, सीबीआई जांच और ट्रस्टियों को निलंबित करने की मांग

*मुरादाबाद, अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर में कथित करोड़ों की चोरी के मामले को लेकर शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट ने सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। दर्जनों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और मामले की सीबीआई जांच की मांग की।
महानगर प्रमुख रजत श्रोत्रिय और मंडल प्रमुख गुड्डू सैनी ने बताया कि पिछले दिनों अयोध्या स्थित भगवान श्री राम मंदिर में लगभग 200 करोड़ रुपये की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। उनका आरोप है कि हिंदुओं की आस्था के केंद्र में इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद केवल एफआईआर दर्ज कर खानापूर्ति की गई।
शिवसेना के दोनों नेताओं ने कहा कि घटना का पता चलते ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए था। दोषियों की गिरफ्तारी न होना और अब तक राम मंदिर ट्रस्ट से उन्हें न हटाया जाना संदेह पैदा करता है। उनका कहना है कि कहीं न कहीं इस घटना के दोषियों और मुख्य सूत्रधारों को बचाने की कोशिश की जा रही है।
ज्ञापन में कहा गया कि जहां चंद रुपये की चोरी में लोगों को कई साल जेल में रहना पड़ता है, वहीं राम मंदिर में 200 करोड़ से अधिक की कथित चोरी की घटना में एफआईआर काफी देर से दर्ज होना और दोषियों की अब तक गिरफ्तारी न होना राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। नेताओं ने इसे हिंदू समाज के माथे पर कलंक बताया। शिवसेना द्वारा प्रमुख मांगे रखी गई है जिनमें
अयोध्या में हुई कथित चोरी की सीबीआई जांच कराई जाए ताकि इसमें शामिल सफेदपोश लोगों के चेहरे बेनकाब हो सकें। जांच पूरी होने तक मंदिर के सभी ट्रस्टियों, पदाधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए ताकि वे जांच को प्रभावित न कर सकें। घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

प्रदर्शन में ये रहे शामिल
प्रदर्शन के दौरान महानगर प्रमुख रजत श्रोत्रिय, मंडल प्रमुख गुड्डू सैनी के साथ शिवसेना पश्चिम उत्तर प्रदेश इकाई के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिनमे तिलक सैनी मंगल सैनी मनीष प्रजापति बाबू सैनी कमल त्यागी विशाल सैनी ओम प्रकाश सैनी
आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button