स्वाधीनता संग्राम शहीद स्मारक समिति के अध्यक्ष व एडवोकेट मुकुल कुमार त्यागी बने महामंत्री

हरेंद्र शर्मा
हापुड़ जनपद में स्वाधीनता संग्राम शहीद स्मारक समिति हापुड़ की वार्षिक बैठक सिटी प्लाजा में आयोजित हुई।वार्षिक बैठक में समिति ने ललित अग्रवाल छावनी वालो को 12 वीं बार सर्वसहमति से अध्यक्ष चुना एडवोकेट मुकुल त्यागी महामंत्री,आशुतोष आजाद को कोषाध्यक्ष व राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश प्रवक्ता व हापुड़ के जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी को दूसरी बार मीडिया प्रभारी चुना गया। गत वर्ष के आय व्यय ब्यौरे पर चर्चा के साथ इस वर्ष के कार्यक्रमों की चर्चा की गई। अध्यक्ष ललित अग्रवाल छावनी वालो ने बताया कि इस वर्ष शहीद मेले के 50 वर्ष पूर्ण होने पर शहीद मेले का आयोजन एवं मेले के सभी कार्यक्रम स्वर्णजयंती वर्ष के अंतर्गत किए जाएंगे। हापुड़ जिले का ऐतिहासिक शहीद मेला 10 मई 1976 को प्रतिवर्ष लगाएं जाने पर समिति का गठन किया गया तब से आज तक यह ऐतिहासिक शहीद मेला लगाया जाता है।इसके लिए समिति के सभी सदस्यों को व्यक्तिगत सूचना पत्र देने के साथ जिले भर में प्रचार प्रसार किया जाएगा जिससे समाज के सभी वर्गों को शहीद मेले से जोड़ा जाए। उपस्थित सभी सदस्यों से मेले में कार्यक्रमों के दौरान अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मेले की शोभा बढ़ाने का आग्रह भी किया गया।
इसके अलावा कुछ नए दायित्वों की घोषणा भी सर्वसम्मति से की गई जिनमें योगेन्द्र कुमार (मुन्नू आलू वाले) को संरक्षक विशाल अग्रवाल उप प्रधान उदय कंसल मंत्री गुलशन त्यागी मेला संयोजक बनाया गया इसके अलावा नये कार्यकारणी सदस्यों में एडवोकेट अभिलाष कुमार राहुल जिंदल गौरव त्यागी विशाल गोयल (हरे कृष्णा) याशी बंसल चुने गए। विशेष आमंत्रित सदस्यों में संजय अग्रवाल विनोद वर्मा प्रधान रामलीला समिति उमेश सिंह महामंत्री रामलीला समिति हापुड़ चुने गए।



